नेशनल वुमन फॉक आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप का समापन, CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा बोले-राजस्थान की लोक कला,शिल्प,स्थापत्य कला बहुत ही शानदार

जयपुर: राजस्थान विश्विद्यालय में आयोजित फर्स्ट इंडिया की ओर से नेशनल वुमन फॉक आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप का आज समापन हुआ. इस मौके पर फर्स्ट इंडिया के CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. 

पवन अरोड़ा ने कहा कि आज बेहतरीन मौका है आज राजस्थान विश्विद्यालय का 80वां स्थापना दिवस है इसकी में बधाई देता हूं. पिछले सात दिन से यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक माहौल ही नहीं रहा अपितु संस्कृति, अनुभव का जीवंत मंचन देखने को मिला. भारत सांस्कृतिक विविधिता से भरा पड़ा हुआ. लेकिन आज के दौर में हमें लोककला को बचाना है. अलग-अलग राज्य की कला आज युवा पीढ़ी में शिफ्ट हो रही है.

पवन अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान की लोक कला,शिल्प,स्थापत्य कला सहित बहुत ही शानदार है. हम हमारे आर्ट कैंप को टूरिस्ट के बीच में लेके जा सकते है. हम हमारी लोक कलाओं को दूसरे तक पहुंचा सकते है. लोक कलाओं के माध्यम से पुरानी सभ्यताओं का पता चलता है.

मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी CM दीया कुमारी ने समारोह में शिरकत की. फर्स्ट इंडिया के CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलगुरु अल्पना कटेजा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. 2 जनवरी को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था.