कल 21 जून को आयोजित होगी RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा, जिला प्रशासन की ओर से नीट परीक्षा की तैयारियां पूर्ण

कल 21 जून को आयोजित होगी RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा, जिला प्रशासन की ओर से नीट परीक्षा की तैयारियां पूर्ण

जयपुर: कल 21 जून को RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा आयोजित होगी. जिला प्रशासन की ओर से नीट परीक्षा की तैयारियां पूर्ण की गई. कल दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी. जिले में 103 परीक्षा केद्रों पर 37,108 अभ्यर्थी शामिल होंगे. 

जिले में 103 परीक्षा केद्रों में से 84 राजकीय विद्यालयों और 19 निजी स्कूलों में सेंटर, परीक्षा के लिए 24 RAS अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए. जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने निर्देश दिए.

परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण के निर्देश दिए. परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति होगी.

कल 21 जून को आयोजित होगी RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा: 
-जिला प्रशासन की ओर से नीट परीक्षा की तैयारियां पूर्ण
-कल दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी परीक्षा
-जिले में 103 परीक्षा केद्रों पर 37,108 अभ्यर्थी होंगे शामिल
-जिले में 103 परीक्षा केद्रों में से 84 राजकीय विद्यालयों और 19 निजी स्कूलों में सेंटर,
-परीक्षा के लिए 24 RAS अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
-जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने दिए निर्देश
-परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, 
-गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण के निर्देश
-परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी
-तथा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की होगी नियुक्ति