जयपुर में आज निकलेगी तीज माता की शाही सवारी, 175 लोक कलाकार बिखेरेंगे राजस्थानी संस्कृति के रंग

जयपुर में आज निकलेगी तीज माता की शाही सवारी, 175 लोक कलाकार बिखेरेंगे राजस्थानी संस्कृति के रंग

जयपुरः जयपुर में आज तीज माता की शाही सवारी निकलेगी. शाम 5:30 बजे सिटी पैलेस-त्रिपोलिया गेट से शुरुआत होगी. त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा स्थित पौंड्रिक पार्क सवारी पहुंचेगी. तीज माता की शाही सवारी में 175 लोक कलाकार राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखेरेंगे. कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, चरी-घूमर और कठपुतली की प्रस्तुतियां खास रहेंगी. 

शाही सवारी के दौरान ड्रोन से तीज माता पर पुष्पवर्षा होगी. छोटी चौपड़ पर महाआरती के साथ बैंड और RAC बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी. शाही सवारी में महिला शौर्य प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. बालिकाएं तलवारबाजी समेत रोमांचक करतब दिखाएंगी. इस बार शाही लवाजमे में घोड़ों और ऊंटों की संख्या बढ़ाई गई है.      

तालकटोरा के पौंड्रिक पार्क में कला मेला और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी. देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है. शाही सवारी के दौरान 13 प्रमुख स्थानों पर लाइव दर्शन होंगे. अजमेरी गेट, न्यू गेट, मोती डूंगरी, रामबाग सर्किल समेत प्रमुख स्थान शामिल है.