ईरान में लगातार बिगड़ते जा रहे हालात... तनाव के बीच एयरस्पेस किया बंद, भारत ने अपने नागरिक को लेकर जताई चिंता

ईरान में लगातार बिगड़ते जा रहे हालात... तनाव के बीच एयरस्पेस किया बंद, भारत ने अपने नागरिक को लेकर जताई चिंता

नई दिल्लीः ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है. तनाव के बीच ईरान ने एयरस्पेस बंद किया है. एयरस्पेस बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो गई है. एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एअर इंडिया और इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो ने कहा कि ईरान द्वारा अचानक एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण हमारी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं. 

हमारी टीमें स्थिति का आकलन कर रही हैं और प्रभावित यात्रियों को बेहतर से बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही हैं. एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि  यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एअर इंडिया ईरान की बजाय अन्य वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करेगी. जिसके चलते कई उड़ानों के रूट बदले गए हैं. जिन उड़ानों के रूट बदलना संभव नहीं हो पाया है, उन्हें रद्द कर दिया गया है. यात्री एयरपोर्ट पहुंचने से पहले हमारी वेबसाइट पर अपनी उड़ानों का स्टेटस चेक कर लें. ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े. 

बिगड़ते हालातों पर भारत चिंतितः
भारत ने ईरान में जारी हिंसा और आंदोलन के बीच अपने नागरिक को लेकर चिंता जताई है. अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत ने सख्त एडवाइजरी जारी की है. MEA ने एडवाइजरी करते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को तुरंत लौटने को कहा. दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी एक सलाह में कहा कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है. किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करें. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी.