आंधी बारिश का दौर खत्म, अब गर्मी की तैयारी, कल से बढ़ेगा तापमान... 3-4 डिग्री की होगी बढ़ोतरी

आंधी बारिश का दौर खत्म, अब गर्मी की तैयारी, कल से बढ़ेगा तापमान... 3-4 डिग्री की होगी बढ़ोतरी

जयपुर: आंधी बारिश का दौर खत्म हो गया है. अब गर्मी की तैयारी है. प्रदेश में कल से तापमान बढ़ेगा. आगामी दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. कल से 5 दिनों तक तापमान मुख्यत: शुष्क रहेगा. 

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में बारिश हुई है. सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, जयपुर में 45MM बारिश दर्ज हुई. आज दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य के अधिकांश भागों में समाप्त होगा.