नई दिल्लीः आज बजट के दिन शेयर बाजार खुलेगा. आज देश का आम बजट पेश होने जा रहा है. आमतौर पर शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है. बजट को देखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने ऐलान किया है. इस दौरान शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा. विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र का आयोजन होगा.
आजाद भारत के इतिहास में इससे पहले केवल एक बार ही रविवार को शेयर बाजार खुला. 28 फरवरी 1999 को रविवार के दिन घरेलू शेयर बाजार में कारोबार हुआ था. सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक नियमित कारोबार होगा.
टैक्स सरलीकरण और महंगाई से राहत पर खास फोकस की उम्मीदः
संसद में आज देश का आम बजट पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026-27 पेश करेंगी. सुबह 11 बजे शुरू होने वाला यह उनका लगातार 9वां बजट होगा. NDA सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद यह दूसरा पूर्ण बजट होगा, बजट में टैक्स सरलीकरण और महंगाई से राहत पर खास फोकस की उम्मीद है. सरकार पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाने पर भी जोर दे सकती है. बजट में रक्षा, बुनियादी ढांचा और बिजली क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं संभव है. अफोर्डेबल हाउसिंग और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण पर भी ध्यान रहने की संभावना है. आम बजट को लेकर समाज के हर वर्ग में उत्साह और उम्मीदें बनी हुई है.