जोधपुर: जोधपुर शहर में सूर्यदेव आग बरपा रहे है. शनिवार को प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर जोधपुर रहा. शनिवार गर्मी के लिहाज से सीजन के सबसे गर्म दिन-रात रहे. अधिकतम पारा 44.4 डिग्री पहुंचा. वहीं न्यूनतम पारा 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी विक्षोभ के असर की चेतावनी दी है, लेकिन फिलहाल पूरी तरीके से बेअसर मौसम विभाग का आकलन साबित हो रहा है. हीटवेव ने आमजन को बेहाल किया. धौलपुर के बाड़ी में गर्मी के तेवर तीखे हो गए. सुबह से ही गर्मी का असर देखा जा रहा है.
बाजारों में राहगीरों की संख्या में कमी दिखाई दे रही है. लोग गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे है. पाली में गर्मी के साथ लू ने अपने तीखे तेवर दिखाएं. 12 बजे तापमान 42 डिग्री पार पहुंचा.शहर की सड़कें पूरी तरह से वीरान हुई. मौसम विभाग ने लू एवं गर्मी का अलर्ट जारी कर रखा.ग्रामीण इलाकों में पाली शहर से भी ज्यादा गर्मी का असर है.