रावण दहन पर होगा खुशी और गम का माहौल, रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ेगा जोधपुर, लेकिन रावण के वंशज नहीं होंगे शामिल

रावण दहन पर होगा खुशी और गम का माहौल, रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ेगा जोधपुर, लेकिन रावण के वंशज नहीं होंगे शामिल

जोधपुर: रावण दहन पर सूर्यनगरी जोधपुर में खुशी और गम का माहौल होगा. परंपरागत तरीके से पूरा जोधपुर रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ेगा. लेकिन रावण के वंशज रावण दहन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. रावण वंशज पंडित कमलेश दवे और अजय दवे ने जानकारी देते हुए कहा कि रावण दहन के बाद विधि विधान से स्नान करेंगे. 

मंत्र उच्चारण करने के साथ जनेऊ बदलेंगे. भगवान शिव के अलावा मंत्र उच्चारण के साथ रावण की पूजा करेंगे. उन्होंने कहा कि सीता हरण के अलावा रावण में कोई बुराई नहीं थी. ज्योतिष आचार्य से लेकर वैज्ञानिक और शास्त्रों का रावण ज्ञाता था. 

रावण के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आज भी रावण के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. जोधपुर में रावण का विवाह हुआ था. जोधपुर में सदियों से रावण के वंशज रहते हैं. गोधा श्रीमाली ब्राह्मण के रूप में रावण के वंशज रहते हैं.

रावण दहन पर सूर्यनगरी जोधपुर में होगा खुशी और गम का माहौल:
-परंपरागत तरीके से पूरा जोधपुर उमड़ेगा रावण दहन कार्यक्रम में
-लेकिन रावण के वंशज रावण दहन कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल
-रावण वंशज पंडित कमलेश दवे और अजय दवे ने दी जानकारी
-कहा-रावण दहन के बाद विधि विधान से करेंगे स्नान
-मंत्र उच्चारण करने के साथ बदलेंगे जनेऊ
-भगवान शिव के अलावा करेंगे मंत्र उच्चारण के साथ रावण की पूजा
-कहा-सीता हरण के अलावा रावण में नहीं थी कोई बुराई
-ज्योतिष आचार्य से लेकर वैज्ञानिक और शास्त्रों का ज्ञाता था रावण 
-रावण के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ती है आज भी रावण के श्रद्धालुओं की भीड़
-जोधपुर में हुआ था रावण का विवाह
-जोधपुर में सदियों से रहते हैं रावण के वंशज 
-गोधा श्रीमाली ब्राह्मण के रूप में रहते हैं रावण के वंशज