VIDEO: संपर्क पोर्टल पर अब नहीं होगी विषय से संबंधित घालमेल, शहरी निकायों से संबंधित समस्याएं दर्ज कराना होगा आसान, देखिए ये खास रिपोर्ट

VIDEO: संपर्क पोर्टल पर अब नहीं होगी विषय से संबंधित घालमेल, शहरी निकायों से संबंधित समस्याएं दर्ज कराना होगा आसान, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राज्य सरकार के संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने नई कवायद शुरू की है. इस कवायद का उद्देश्य संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाना है. 

प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सभी विभागों को निर्देश दिए हैं. इसके तहत विभाग के सचिव नियमित रूप से संपर्क पोर्टल के सचिवालय स्थित कॉल सेंटर का निरीक्षण भी करते हैं. स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने हाल ही 13 अप्रेल को कॉल सेंटर का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित लोगों से फोन पर बात भी की. इसके बाद स्वायत शासन सचिव रवि जैन ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की. समीक्षा के बाद निस्तारण प्रक्रिया में आ रही रूकावटों को दूर करने के लिए कदम उठाए गए-

संपर्क पोर्टल पर अब नहीं होगी विषय से संबंधित "घालमेल"
शहरी निकायों से संबंधित समस्याएं दर्ज कराना होगा आसान
संपर्क पोर्टल पर स्पष्ट व व्यावहारिक 22 विषयों की हुई मैपिंग
स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन के निर्देश पर की गई मैपिंग
इससे पहले संपर्क पोर्टल पर मैप किए गए थे 48 विषय
स्वायत्त शासन विभाग से संबंधित 48 विषय किए गए थे मैप
LSG रवि जैन के स्तर पर की गई समीक्षा में आया सामने
अधिकांश विषय स्पष्ट नहीं थे,कई विषयों की थी पुनरावृति
निकायों के नियमित कार्यों से संबंधित विषय थे पोर्टल से नदारद
इसके चलते आमजन को शिकायत दर्ज कराने में थी दिक्कत
सपंर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने में आ रही थी दिक्कत
इसी कारण नए सिरे से 22 विषयों की पोर्टल पर की मैपिंग

संपर्क पोर्टल पर मैप किए गए विषय हैं-सेनिटेशन,स्ट्रीट लाइट,
मृत/आवारा पशु,सीवरेज,सड़क,अतिक्रमण हटाने,ड्रैनेज,
अवैध निर्माण,जन्म/मृत्यु/विवाह पंजीकरण,भवन निर्माण स्वीकृति
भूमि आवंटन,लीज डीड,90 ए स्वीकृति,लैंड यूज चेंज व पेंशन,
पार्क,पेयजल,ले आउट प्लान,ट्रेड लाइसेंस व अनापत्ति प्रमाण पत्र,
नाम हस्तांतरण,उप विभाजन/पुनर्गठन व मिसलेनियस

शिकायतों के निस्तारण की "मंजिलों" को किया दुरूस्त
संपर्क पोटर्ल पर दर्ज शिकायतों  के निस्तारण का मामला
LSGसचिव रवि जैन के निर्देश पर दुरूस्त किया स्तर
पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण का स्तर किया दुरूस्त
नगर पालिका व नगर परिषद के मामले में किया दुरूस्त
अब शिकायत सबसे पहले जाएगी संबंधित कार्मिक के पास
उस स्तर पर निस्तारण नहीं होने पर जाएगी EO/आयुक्त के पास
यहां भी निस्तारण नहीं होने पर जाएगी क्षेत्रीय उप निदेशक के पास
उप निदेशक स्तर के बाद मामला जाएगा L4 स्तर पर
L4 स्तर पर निदेशालय के प्रभारी अधिकारी के पास जाएगा मामला

पहले दर्ज शिकायत जाती थी सीधे EO/आयुक्त के पास
इस स्तर पर निस्तारण नहीं होने पर शिकायत जाती थी
शिकायत जाती थी क्षेत्रीय उप निदेशक के पास
फिर अगले लेवल L3 पर निदेशालय के OICके पास जाता था मामला
इस स्तर पर भी निस्तारण नहीं होने के बाद जाता था मामला
मामला अगले लेवल L4पर सचिव तक जाता था
अब नए सिरे से निर्धारित किए गए स्तर में मामला जाएगा सबसे पहले
सबसे पहले संबंधित अधिकारी के पास जाएगा मामला

संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए, इसको लेकर शिकायत निस्तारण के विभिन्न स्तरों में बदलाव किया गया है. वहीं शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है.

संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर
स्वायत्त शासन विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए तय की प्रक्रिया
LSG सचिव रवि जैन ने तय की निस्तारण की प्रक्रिया
LSG सचिव रवि जैन ने निकायों को जारी किए निर्देश
इन निर्देशों के मुताबिक
सबसे पहले L1स्तर पर शिकायत का निस्तारण होगा सुनिश्चित
इस स्तर पर निस्तारण नहीं होने पर मामला जाएगा L2 पर
L3स्तर मामला जाने पर L1 व L2 को किया जाएगा तलब
इन दोनों लेवल के अधिकारियों से जवाब किया जाएगा तलब
शिकायत निस्तारित होने का कारण किया जाएगा तलब
लापरवाही पाए जाने पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

सबसे ऊपरी स्तर L4 तक शिकायत पहुंचने पर होगी समीक्षा
प्रकरण की गहन समीक्षा कर निर्धारित की जाएगी जिम्मेदारी
मामले में लापरवाह अधिकारी के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही
संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर की तय
LSG सचिव रवि जैन की ओर से तय की गई प्रक्रिया
इसके मुताबिक किसी भी सूरत में नहीं पहुंचनी चाहिए शिकायत
L4 स्तर तक किसी भी सूरत में नहीं पहुंचनी चाहिए शिकायत
शिकायत को सबसे पहले L1 स्तर पर की जाए निस्तारित
आवश्यक होने पर ही मामला जाना चाहिए L2 व L3तक
निदेशालय स्तर पर लंबित प्रकरणों को लेकर होगी समीक्षा
औसत निस्तारण समय व असंतुष्टि स्तर की होगी नियमित समीक्षा

संपर्क पोर्टल के लिए किया संपर्क टीम का गठन
स्वायत्त शासन विभाग ने किया संपर्क टीम का गठन
LSGसचिव रवि जैन ने जारी किया आदेश
टीम में उप निदेशक प्रशासन को किया गया है शामिल
समग्र प्रभारी के तौर पर किया गया है शामिल
उप निदेशक सांख्यिकी को टीम में किया गया है शामिल
स्टेट लेवल नोडल नोडल ऑफिसर के तौर पर किया है शामिल
सहायक नोडल अधिकारी के तौर पर प्रोगामर को भी है टीम में
इसके अलावा टीम में 2 सूचना सहायक और
4 कंप्यूटर ऑपरेटर्स को भी किया गया है शामिल
यह टीम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की करेगी मॉनिटरिंग