जयपुरः रणथंभौर, सरिस्का में 3 महीने का मानसून ब्रेक रहेगा. कोर जोन पर्यटकों के लिए बंद रहेगा. 1 जुलाई से 30 सितंबर तक जोन-1 से 5 में सफारी पूरी तरह बंद रहेगा. बाघों के प्रजनन, शावकों की सुरक्षा और आवास संरक्षण को प्राथमिकता मिलेगी. मानसून में जंगल की हरियाली और शिकार प्रजातियों का प्राकृतिक विस्तार होगा. वन विभाग सड़क, वाटरहोल और कैमरा ट्रैप नेटवर्क का रखरखाव करेगा. एंटी-पोचिंग गश्त और बाघों की वैज्ञानिक मॉनिटरिंग लगातार जारी रहेगी.
रेडियो कॉलर, कैमरा ट्रैप और टाइगर ट्रेकर्स हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. पर्यटक दबाव घटने से वन्यजीव निर्बाध रूप से प्राकृतिक व्यवहार कर सकेंगे. रणथंभौर के जोन-6, 7, 8, 9 और 10 में पर्यटन गतिविधि जारी रहेगी. सरिस्का के बफर जोन में भी पर्यटन गतिविधियां जारी रहेंगी. मानसून ब्रेक संरक्षण और पर्यटन के बीच संतुलन का सफल मॉडल माना जाता है. अक्टूबर से नए रोमांच और बेहतर तैयारियों के साथ रणथंभौर और सरिस्का का कोर जंगल फिर खुलेगा.