करौली-धौलपुर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-117 ने दूसरी बार दिया शावकों को जन्म, कैमरा ट्रैप में आई बाघिन और शावक की तस्वीर

करौली-धौलपुर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-117 ने दूसरी बार दिया शावकों को जन्म, कैमरा ट्रैप में आई बाघिन और शावक की तस्वीर

जयपुर : करौली-धौलपुर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-117 ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है. पहली बार अप्रैल 2023 में तीन शावकों के साथ टी-117 देखी गई थी. सरमथुरा क्षेत्र के झिरी वन खंड में तीन शावकों के साथ दिखी थी. 

बाघिन टी-117 टी-92 सुंदरी और टी-72 सुल्तान की बेटी है. टी-72 रणथंभौर से चलकर खुद कैला देवी सेंचुरी पहुंचा था. कैला देवी वन क्षेत्र का पहला बाघ टी-72 सुल्तान था. टी-117 के पहले लिटर से हुए तीन शावकों में से एक वर्तमान में खंडार क्षेत्र में मौजूद हैं. शेष 2 शावकों का अभी किसी को पता नहीं है. 

बता दें कि बाघिन टी 117 एक शावक के साथ दिखी. 14 जनवरी को कैमरा ट्रैप में बाघिन और शावक की तस्वीर आई. वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर बाघिन और शावक की तस्वीर साझा की.