National Film Award: आज अल्लू अर्जुन समेत सभी विजेताओं को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जायेगा सम्मानित

नई दिल्लीः आज 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सम्मान समारोह आय़ोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है. जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा जायेगा. 

फिल्म पुरस्कार के नामों की घोषणा सितंबर महीने में ही हो चुकी है. ऐसे में अगर लिस्ट की बात करें तो बेस्ट एक्टर के लिए अल्लू अर्जुन का चुना गया है. उन्हें पुष्पा द राइज के लिए चुना गया है. जबकि बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट और कृति सेनन के नाम का ऐलान किया गया. आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी तो कृति को मिमी के लिए अवॉर्ड मिलेगा है. वहीं स्पोर्टिंग डायरेक्टर के लिए पंकज त्रिपाठी को चुना गया है. 

राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड विजेताः
बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट फीचर फिल्म : रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट (आर माधवन लीड हीरो)
बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी) 
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi
बेस्ट मैथिली फिल्म-  समांतर
बेस्ट तेलुगू फिल्म- Uppena
बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala
बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी (छेल्लो शो)
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह 
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)
बेस्ट नरेशन वॉइस ओवर आर्टिस्ट- Kulada Kumar Bhattacharjee
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन-इशान दिवेचा
बेस्ट एडिटिंग- अभरो बनर्जी (If Memory Serves Me Right)  नॉन फीचर फिल्म