नई दिल्लीः महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत के सामने कड़ी चुनौती है. आज 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से टीम भिड़ेगी. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शाम 7 बजे से मुकाबला होगा. जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. भारतीय टीम को अंतिम-4 में जाने के लिए जीत बेहद जरूरी है.
हारने पर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच सकती है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए भारत को अपने खेल का स्तर ऊंचा करना होगा. T20 विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 में से सिर्फ 2 मैच भारत ने जीते है. इस टूर्नामेंट में टीम की बेहद खराब फील्डिंग ने भी मुश्किल बढ़ाई है.