नई दिल्लीः ईरानी हमलों को लेकर ट्रंप ने दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हमपर 100 मिसाइलों से हमला किया था. ईरान की 100 मिसाइलों को मार गिराया. ईरान के हमलों से कोई नुकसान नहीं. हवा में ही मिसाइलों को मार गिराया. ईरान पर हमला करना जरूरी था. हमारे बहुत जरूरी चीज पर निशाना बनाया था.
ट्रंप ने फिर ईरान पर जीत का दावा किया है. ईरान समझौते के लिए बेताब है. फिलहाल ईरान बातचीत कर रहा है. हमने दुनिया में 8 युद्ध सुलझाए है. अब हम एक और युद्ध जीत रहे हैं.
ईरान ने युद्ध खत्म करने की 5 शर्तें रखीः
वहीं तेहरान टाइम्स के हवाले से खबर सामने आई है. ईरान ने युद्ध खत्म करने की 5 शर्तें रखी. हमले और हत्या की घटनाएं बंद हो. दोबारा युद्ध ना हो,ठोस तंत्र बने. युद्ध से नुकसान की भरपाई,मुआवजा तय हो. होर्मुज पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले.
हिज्बुल्लाह के खात्मे तक ऑपरेशनः
इजरायल पर हिज्बुल्लाह ने फिर हमला किया. लंबी दूरी वाली मिसाइलों से तेल अवीव पर हमला किया. हिज्बुल्लाह ने 7 मिसाइलों से हमला किया. इजरायल ने सभी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया. इजरायल के PM नेतन्याहू ने कहा कि हिज्बुल्लाह के खात्मे तक ऑपरेशन. दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा बढ़ा रहे हैं. हम एक बड़ा बफर जोन बना रहे हैं.