ट्रंप की 'डेडलाइन' का काउंटडाउन शुरू ! अगले 24 घंटे में महायुद्ध या शांति

ट्रंप की 'डेडलाइन' का काउंटडाउन शुरू ! अगले 24 घंटे में महायुद्ध या शांति

नई दिल्ली : ट्रंप की 'डेडलाइन' का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अगले 24 घंटे में महायुद्ध या शांति होगी. डोनाल्ड ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम आज रात समाप्त हो रहा है. ट्रंप ने साफ कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो हम ईरान के सबसे बड़े पावर प्लांट को मिट्टी में मिला देंगे.

व्हाइट हाउस और पेंटागन में उच्च स्तरीय बैठकें जारी हैं. विध्वंसक हमले के लिए अमेरिकी बी-52 बॉम्बर्स तैयार हैं. अलबत्ता ईरान 'अभय' मुद्रा में है. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सेना को 'फुल कॉम्बैट मोड' में रहने का आदेश दिया है. ट्रंप की धमकियों को 'हताशा का संकेत' बताया जा रहा है.

होर्मुज पर कड़ा पहरा है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने स्ट्रेट में एंटी-शिप मिसाइलें तैनात की गई हैं. किसी भी जहाज के गुजरने पर पाबंदी, वैश्विक 'मंदी' का डर है. बाजार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अल्टीमेटम खत्म होते ही कच्चे तेल की कीमतें $150 के पार जा सकती हैं.

इजरायल हाई अलर्ट पर है मोसाद और IDF ने सक्रिय किया है.  संभावित ईरानी पलटवार से निपटने के लिए 'आयरन डोम' और 'एरो' सिस्टम को सक्रिय किया है. ईरान के प्रमुख ऊर्जा केंद्रों और परमाणु ठिकानों के ऊपर अमेरिकी जासूसी विमानों की आवाजाही बढ़ी है.

भारत और अन्य तटस्थ देश युद्ध रोकने के लिए पर्दे के पीछे से बातचीत में जुटे हैं. महाविनाश का खतरा मंडरा रहा है. यदि अगले कुछ घंटों में समझौता नहीं हुआ तो क्या दुनिया 21वीं सदी के सबसे भीषण सैन्य टकराव की गवाह बनेगी ?