शेयर बाजार में कोहराम, 893 अंकों की गिरावट के साथ हुआ आज BSE सूचकांक बंद

शेयर बाजार में कोहराम, 893 अंकों की गिरावट के साथ हुआ आज BSE सूचकांक बंद

जयपुर: शेयर बाजार में कोहराम मच गया. 893 अंकों की गिरावट के साथ आज BSE सूचकांक बंद हुआ. तकनीकी सपोर्ट स्तर से आज NSE Nifty-50 सूचकांक नीचे उतरा. 
शेयर बाजार प्रॉफिट बुकिंग का बिकवाली दबाव नहीं संभाल पाया. आज भी दिन भर शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा. 

BSE सूचकांक में 1,112.32 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 350.55 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 893.39 अंकों की मंदी रही. 76,200.68 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में आज 1.16 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में भी आज 278.80 अंकों की मंदी रही. 

23,824.10 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में भी आज 1.16 फीसदी की मंदी आई. मंगलवार को NSE में 3,399 कंपनियों में कारोबार हुआ. 1,020 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा.

2,280 कंपनियों में गिरावट आई. 99 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 7 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 43 कंपनियों के भावों में आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से आज केवल दो कंपनियों के भावों में सुधार, शेष 28 में गिरावट रही.