'थलपति' की पार्टी TVK ने तमिलनाडु की राजनीति में किया बड़ा उलटफेर, विजय ने इस आधार पर तैयार की जीत की राह

'थलपति' की पार्टी TVK ने तमिलनाडु की राजनीति में किया बड़ा उलटफेर, विजय ने इस आधार पर तैयार की जीत की राह

नई दिल्ली : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार TVK आगे है. सुपरस्टार 'थलपति' विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया है. विजय ने इस आधार पर जीत की राह तैयार की है. विजय का लोगों के बीच आकर्षण और स्टार पावर बेहद अहम रही.

1 करोड़ सदस्य पार्टी के लिए सबसे बड़ी ताकत बने. TVK ने खुद को एक "धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय" पार्टी के रूप में स्थापित किया. जिसने समानता, सम्मान और धर्मनिरपेक्षता की बात की. जयललिता और करुणानिधि के बाद के दौर में सियासी शून्य को भरने की पहल विजय ने की. विजय ने एक नया और ऊर्जा भरा नेतृत्व देने की बात कही. विजय की शानदार वक्ता की इमेज ने मतदाताओं के बीच पैठ बना दी.

बता दें कि विजय की टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है, क्योंकि TVK अकेले दम पर 117 सीटों के बहुमत के करीब पहुंचती नजर आ रही है. फिलहाल TVK 107 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एआईएडीएमके 63 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है.