जयपुरः उदयपुर ACB ने सबसे बड़ा धमाका किया है. 2 करोड़ की रिश्वत लेते SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी का दलाल ट्रैप हुआ. ACB ने दलाल सज्जन कुमार को ट्रैप किया. SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए 2 करोड़ की घूस ली जा रही थी. मुकदमे में मदद करने की एवज में बड़ी रकम मांगी जा रही थी.
ACB ने 2 करोड़ की रकम लेते हुए एडिशनल एसपी के दलाल को ट्रैप किया. ACB सीआई डॉ.सोनू शेखावत, ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की. DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर बड़ा ट्रैप हुआ.