जयपुर: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बस के परिचालक की मौत हो गई. कानोता थाना इलाके की ये घटना है. बस का टायर चेक करने के लिए परिचालक बस से नीचे उतरा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने परिचालक को कुचला.
हादसे में परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने परिचालक का शव मोर्चरी में रखवाया. मृतक के भाई मुस्तफा ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. दुर्घटना थाना ईस्ट पुलिस मामले की जांच कर रही है.