जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर दौरे पर है. सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संकेत दिए. उन्होंने कहा कि राजस्थान में रिफाइनरी और जोधपुर एयरपोर्ट का एक साथ उद्घाटन होगा. प्रधानमंत्री मोदी इन दोनों का उद्घाटन करेंगे. जब एयरपोर्ट सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लेगा. उसके बाद कार्यक्रम तय होगा. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन में देशभर में कई जगह काम सही नहीं होने की बात सामने आई. राजस्थान नीचे से पहले और दूसरे नंबर पर था. भ्रष्टाचार की आंच अभी तक मंत्री तक पहुंची है. हो सकता है जांच पूरी होने तक उससे ऊपर तक भी आंच आ सकती है.
जल जीवन मिशन 02 में काम शुरू हुआ है. अगले दो सालों में व्यवस्था में सुधार हो जाएगा. 2018 से 2023 तक इंदिरा गांधी नहर का तीसरा फेज शुरू होने की जरूरत थी. बिना राजस्थान सरकार के मांगे 2020 ने चार रिजर्व वायर बनाने के लिए बजट दिया. कांग्रेस ने 2018 में बजट की घोषणा की और टेंडर 2023 में किया. टेंडर किया उस समय वन विभाग की एनओसी नहीं थी. आज यह एनओसी मिली है. पिछली सरकार के कार्यकाल में जो काम किया. उसका परिणाम आज हम भुगत रहे.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होकर गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आरएसएस पर बैन लगाने का काम किया. जिन्होंने मीडिया की आवाज दबाई, न्याय की आवाज को दबाने का काम किया. वह आज इस तरह की बात करते तो वह उनके कुनबे मानसिकता को दर्शाता है. यह बयान केवल खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचने वाली कहावत को चरितार्थ करती. अगर जोधपुर को पेयजल की दुर्दशा के लिए अगर कोई जिम्मेदार हैं. राजस्थान की दुर्दशा का कोई जिम्मेदार हैं तो वह गहलोत. जल जीवन मिशन को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने का बड़ा पाप गहलोत ने किया. एलिवेटेड रोड को रोकने के जितने प्रयास कर सकते थे वह गहलोत ने किया. हमारे पर सरकार गिराने का आरोप लगाते, वह एक भी प्रमाण दे जो यह सिद्ध करते है.
उनका ओएसडी लोकेश खुद कह रहे कि यदि सरकार गिराने का कोई षडयंत्र किया है, तो वह अशोक गहलोत ने किया.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गरीबी उन्मूलन की दिशा में बेहतर काम हुआ. इसलिए 25 करोड़ लोगों का जीवन गरीबी रेखा से ऊपर आया. विरासत के साथ विकास की दिशा में काम किया. अयोध्या में राम मंदिर बना, काशी विश्वनाथ मंदिर का विकास हुआ. सरदार पटेल को सम्मान देते हुए उनका विशाल स्टेच्यू बनाया. बाबा साहेब को सम्मान देते हुए पंच तीर्थ का विकास किया गया. भारत आत्मविश्वास से भरा है. साल 2047 में विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था है. दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है. आज विश्व में जिस तरह की चुनौतियां है. उसके बावजूद एक मात्र देश है जिसकी ग्रोथ रेट पिछली तिमाही से अधिक हुई. हमें इस पर गर्व करना चाहिए. अमेरिका के इतने दबाव के बावजूद हमारा निर्यात बढ़ा. भारत को आज समाधान वाला देश माना जाता. आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा. भारत विश्व में विनिर्माण ने नए केंद्र के रूप में उभर रहा. आज भारत केवल उपभोक्ता वाला देश नहीं है. बल्कि नए आविष्कार और स्टार्ट अप वाला देश बन चुका.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज भारत की बात और हित को अनदेखी करके कोई निर्णय नहीं हो सकता. भारत आज एक लीडर के रूप में अपनी पहचान रखता है. पीएम मोदी ने कहा कि विकास पॉलिटिकल एजेंडा नहीं है. बल्कि सतत रूप से चलने वाला काम है. भारत ने नेशनल हाईवे के बदलाव को देखा है. रेलवे के अभूतपूर्व विकास को भी देशवासियों ने देखा.रेलवे में 99 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका. 150 वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत ट्रेन शुरू होने से परिवहन में सुविधा हुई. 1368 रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण हो रहा है.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस सोच के साथ काम किया. इससे सामान्य मानवीय के जीवन में परिवर्तन आया. साल 2024 के चुनाव उसी के विश्वास पर टिका था. जनता ने यह सन्देश दिया कि देश जुमलों पर नहीं बल्कि काम करने वाली सरकार को चुनता है. कोविड की महामारी में भारत ने सामूहिक शक्ति के साथ काम किया. पहली बार भारत में कोविड का टीका बनाया.
भारत की औषधि और टीका विश्व की एक तिहाई जनसंख्य को बचाने का काम किया. भारत संकट में और अधिक मजबूत बनकर उभरता है. विश्व में भारत के प्रति सोच में बदलाव आया है. जी-20 सम्मलेन में जब दुनिया भर के लोग आए थे. उन्होंने भी भारत का विकसित रूप देखा. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2014 से पहले की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही थी. ऐसी परिस्थितियों में 2014 में भाजपा और नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए चुना था. सरकार ने राष्ट्रहित को प्रथम मानते हुए काम किया. समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उनके जीवन स्तर को उठाने की दिशा में काम किया. सुशासन का एक मॉडल प्रस्तुत किया.