जोधपुर: केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का जोधपुर दौरे है. अपने निवास पर मीडिया से शेखावत ने खास बातचीत करते हुए कहा कि आतंकवाद के जीरो टोलरेंस नीति भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लागू हो. आतंकवाद जीरो टोलरेंस हो, यह नीति जगजाहिर है.
इस विषय पर पीएम नरेन्द्र मोदी हमेशा चर्चा करते हैं. जिससे पूरी दुनिया इसको लेकर सहमत है. जो देश आतंकवाद का पोषण करने का काम कर रहे है. वह सबसे ज्यादा आतंकवाद की आग में जल रहे. पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव पर शेखावत ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है.
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि भारत के सैन्य क्षमता और सैन्य क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए. PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल में अभूतपूर्व काम हुए. भारत की सामरिक ताकत बढ़ने के साथ काम हुआ. भारत 10 साल पहले तक दुनिया का सबसे बड़ा आयातक था.
वह आज दुनिया का बड़ा निर्यातक बनने में आगे बढ़ रहा है. एयरक्राफ्ट, तेजस, मिसाइल्स, बुलेटप्रूफ जैकेट व सभी तकीनकी इक्यूमेंट भारत में बनना शुरू हुए. वायुशक्ति का प्रदर्शन भी राष्ट्रपति के सामने होगा. भारतीय वायुसेना के आधुनिकी तकनीकी की क्षमता का प्रदर्शन होगा. सीमावृति क्षेत्र में प्रदर्शन होने पर वहां के लोगों का भी विश्वास बढे़गा. सीमावृति क्षेत्र में रहने वाले लोगों का भी विश्वास बढे़गा.