जैसलमेर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो लोग संविधान की किताब जेब में रखते, वही सबसे पहले उसकी मर्यादा भूल जाते है. मां हमेशा आदरणीय होती है, चाहे किसी की भी क्यों न हो? ऐसे शब्दों से लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई.
यह बयान उनके चरित्र विकास पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है. PM मोदी पहले ही साफ कह चुके हैं कि हम कामदार हैं, जबकि वह नामदार है. हम काम के आधार पर देश की सेवा करते, राहुल गांधी नाम के सहारे राजनीति करते हैं. यह मानसिकता कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाती है. राजनीति विचारों से होनी चाहिए, परिवारों की मर्यादा तोड़कर नहीं.
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने की भी मांग की. उन्होंने दोहराया कि 'भाजपा विकास की राजनीति करती है. जबकि कांग्रेस व्यक्तिगत हमलों पर उतर आई है. शेखावत ने चेतावनी दी कि जनता राहुल गांधी को इस बयान का जवाब जरूर देगी. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मां का सम्मान सर्वोपरि, इसे कोई भी नहीं तोड़ सकता.