बीसलपुर बांध से जुड़ी बड़ी अपडेट, बांध में कुल भराव क्षमता का 66 प्रतिशत पानी, पिछले साल से 14 प्रतिशत अधिक

बीसलपुर बांध से जुड़ी बड़ी अपडेट, बांध में कुल भराव क्षमता का 66 प्रतिशत पानी, पिछले साल से 14 प्रतिशत अधिक

जयपुरः बीसलपुर बांध से जुड़ी अपडेट सामने आई है. बांध में कुल भराव क्षमता का 66 प्रतिशत पानी है. बांध में पिछले साल से 14 प्रतिशत पानी अधिक है. बांध का वर्तमान जलस्तर 313.57 RL मीटर है. 

बांध में कुल भराव क्षमता का 25 TMC पानी है. जबकि पिछले साल 20 TMC पानी था. बांध में पिछले साल जून के अंतिम सप्ताह में पानी की आवक शुरू हुई थी.