नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब बेहद खतरनाक रूप ले चुका है. तनाव के बीच US ने मिडिल ईस्ट में सैन्य ताकत बढ़ाई है. अमेरिका ने ईरान पर जमीनी एक्शन का मन बना लिया है. शक्तिशाली युद्धपोत USS त्रिपोली मिडिल ईस्ट में एक्टिव है.
वहीं ईरान की रणनीति डिफेंस, प्रॉक्सी और गुरिल्ला वॉर पर है, अमेरिका का पूरा फोकस ईरान की मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस और तटीय ठिकानों को कमजोर करना है. हाईटेक युद्धपोत USS त्रिपोली ऑपरेशनल जोन में पहुंचा है. USS त्रिपोली पर ट्रांसपोर्ट,स्ट्राइकर फाइटर विमानों के साथ एम्फीबियस असॉल्ट भी मौजूद,शिकंजा कसने की तैयारी है.
इधर ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर उसके क्षेत्र पर हमला हुआ तो वो मुंहतोड़ जवाब देगा,अमेरिका खुद मानता है ईरान के मिसाइल-ड्रोन क्षमता का केवल एक-तिहाई ही नष्ट हुआ है. जमीनी जंग की स्थिति में ईरान की रणनीति डिफेंस, गुरिल्ला अटैक और प्रॉक्सी वॉर पर आधारित हो सकती है. लंबे समय तक थकाऊ युद्ध में ईरानी सेना सक्षम मानी जाती है.