नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने पलटवार किया. ईरान ने कहा कि ट्रंप ऊर्जा ठिकानों पर हमले की ना सोचें.हम भी उनके ऊर्जा ठिकानों पर हमला करेंगे. तेहरान के दमावंद पर इज़रायल ने हमला किया. ईरान के सोलर पावर प्लांट के पास हमला किया गया. ईरानी मीडिया ने हमले का दावा किया.
तेहरान के दमावंद में ईरान का सोलर प्लांट है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप की 'दुखती रग' पर ईरान ने करारा प्रहार किया. ईरान ने ग्रीनलैंड की रक्षा करने का प्रस्ताव दिया. यूरोपीय संघ को ग्रीनलैंड की रक्षा का प्रस्ताव दिया. ईरान ने कहा कि यूरोपीय संघ कहे तो ग्रीनलैंड की रक्षा करेंगे-.
सऊदी अरब का ईरान पर बड़ा कदम:
होर्मुज स्ट्रेट पर कई देशों का संयुक्त स्टेटमेंट जारी किया. UAE, UK, फ्रांर,, जर्मनी ने संयुक्त स्टेटमेंट जारी किया. उन्होंने कहा कि हम बढ़ते संघर्ष पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हैं. ईरान व्यापारिक जहाजों पर तत्काल हमले बंद करे.
होर्मुज को बंद करने की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं.इससे पहले सऊदी अरब ने ईरान पर बड़ा कदम उठाते हुए ईरानी अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया.
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू फिर आए सामने:
वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू फिर सामने आए. नेतन्याहू जंग के बीच फिर एक बार सामने आए. नेतन्याहू इज़रायली सेना को ब्रीफ करते नजर आए. सिचुएशन रूम में अराद में हुए हमलों की जानकारी ली. IDF ने PM नेतन्याहू को रॉकेट हमलों की जानकारी दी.
राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट:
महायुद्ध के बीच राष्ट्रपति अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकन पोल एजेंसी के ताजा आंकड़ों में दावा किया. सर्वे केमुताबिक
34% लोगों ने ट्रंप के कामकाज का समर्थन किया. 63% लोगों ने ट्रंप के कामकाज को नापसंद किया.