नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिन तक टोल नहीं लगेगा. युद्धविराम अवधि में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को राहत दी गई है. ट्रंप ने कहा कि 60 दिन बाद भी फिलहाल टोल लगाने की योजना नहीं है. व्यापक शांति समझौता नहीं हुआ तो टोल लगाने पर विचार हो सकता है. ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ट्रंप ने अहम जानकारी दी.
ईरान के दावों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर वैश्विक चिंता बढ़ी. मध्य-पूर्व तनाव के बीच ऊर्जा बाजार की नजर ट्रंप के बयान पर है. "गार्जियन एंजेल" की भूमिका के बदले अमेरिका शुल्क वसूल सकता है. होर्मुज मार्ग से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस व्यापार गुजरता है. ट्रंप के बयान से वैश्विक शिपिंग और ऊर्जा बाजार को राहत मिली.