अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, अब हम दुनिया में सबसे ताकतवर देश, हमने अमेरिका को फिर से महान बना दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, अब हम दुनिया में सबसे ताकतवर देश, हमने अमेरिका को फिर से महान बना दिया

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी बहुत कुछ हो रहा है. आप जानते हैं, डेढ़ साल पहले हमारा देश हंसी का पात्र था. हमारा उपहास किया जाता था. 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब हम दुनिया में सबसे ताकतवर देश हैं. कोई भी हमारे आस-पास नहीं है, हम दुनिया की सबसे महान सेना हैं. हमारा कोई सानी नहीं है, हम अपना काम कर रहे हैं. हमने अमेरिका को फिर से महान बना दिया है.

चीन रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग की जमकर तारीफ की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लिए 'शानदार चीजें' होंगी. ट्रंप के साथ यात्रा करने वाले अन्य दिग्गजों में गोल्डमैन सैस के डेविड सोलोमन, इल्यूमिना के सीईओ जैकब थेसन,मास्टरकार्ड के सीईओ साइकल मिबाक,मेटा के एक्जीक्यूटिव डीन पॉवेल मैककॉर्मिक,माइक्रान के सीईओ संजय महरोत्रा, क्वॉलकम के सीईओ क्रिस्टियानो आमोन, वीजा के सीईओ रयान मैक्लेनरी शामिल हैं.