नई दिल्ली: होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट सामने आई है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से जहाजों की आवाजाही शुरू हुई. कई जहाज होर्मुज से तेल लेकर निकले. भारतीय जहाज 'दिशा' होर्मुज से निकला. कई जहाज दक्षिणी समुद्री सीमा से गुजर रहे है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान को 28 लाख करोड़ देकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प जंग से छूटेंगे. अमेरिका-ईरान युद्ध 107 दिन के बाद आखिरकार सोमवार को समाप्त हुआ. अमेरिका और खाड़ी देश मिलकर ईरान को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद कालिबाफ ने डील के MoU पर डिजिटल साइन किए. अब जिनेवा में 19 जून को औपचारिक कार्यक्रम होगा. ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान होमुंज स्टेट बिना टोल वसूली के खोलेगा. अमेरिका भी ईरानी बंदरगाहों से अपनी सैन्य नाकाबंदी हटाएगा.