उत्तर प्रदेश ATS ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया गिरफ्तार, गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम

उत्तर प्रदेश ATS ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया गिरफ्तार, गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश ATS ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे थे. पकड़े गए आतंकी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले थे. यूपी ATS ने कृष्णा मिश्रा व दानियाल अशरफ को गिरफ्तार किया है. 

पाकिस्तानी एजेंसी ISI बड़े हमले के लिए तैयार कर रही थी. ATS को जानकारी मिली कि बाराबंकी निवासी दनियाल और कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे है. यह दोनों आतंकी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों व चौकियों पर हमले की योजना बना रहे थे. 

ATS ने कृष्णा मिश्रा को गोरखपुर व अशरफ को बाराबंकी से गिरफ्तार किया.  पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व दोनों के बीच में वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी ATS ने की बरामद हुई है. ATS ने पाकिस्तान हैंडलरों व दोनों गिरफ्तार आरोपियों के बीच में ग्रुप कॉल का भी पता लगाया है.  

गिरफ्तार दोनों आतंकियों के पास से कई विदेशी नंबर से बातचीत का ब्यौरा भी बरामद हुआ है. दानियाल ने पाकिस्तान हैंडल से गन व पैसे की डिमांड की थी. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल 9mm, जिंदा कारतूस 9mm, मोबाइल फोन 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेजा गया है.