वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का जलवा... रचा इतिहास, विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैदान पर मचाया तहलका

वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का जलवा... रचा इतिहास, विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैदान पर मचाया तहलका

नई दिल्लीः उम्र छोटी लेकिन कारनामे बड़े बड़े. नाम वैभव सूर्यवंशी. जिसे शायद ही कोई नहीं जानता हो. और खिलाड़ी एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन के साथ चर्चाओं में आ गए है. वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 72 रनों की पारी खेल रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने यूथ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. 

दरअसल अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंद में 72 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे. इसके साथ ही खिलाड़ी ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़ दिया है. वैभव ने अपने यूथ वनडे करियर में 20 पारियों में 1,047 रन बना लिए हैं, जबकि कोहली ने अपने करियर में 25 पारियों में 978 रन बनाए थे. 

यूथ ODI में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
1404 रन - विजय जोल
1386 रन - यशस्वी जायसवाला
1316 रन - तनमय श्रीवास्तव
1149 रन - शुभमन गिल
1149 रन - उन्मुक्त चंद
1080 रन - सरफराज खान
1047 रन - वैभव सूर्यवंशी
978 रन - विराट कोहली