तमिलनाडु: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री TVK प्रमुख विजय होंगे. TVK चीफ विजय राज्यपाल से मिले. राज्यपाल को विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा. राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया. विजय कल सीएम पद की शपथ लेंगे. कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.
बहुमत साबित करने के लिए कई दिनों की कड़ी मेहनत और तमाम कोशिशों के बाद, TVK प्रमुख विजय को आखिरकार आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य में सरकार बनाने की हरी झंडी दे दी है. ये फैसला विजय द्वारा राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आया है.
आपको बता दें कि TVK, जो 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, स्वतंत्र रूप से सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 के बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी. हालांकि, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), माकपा (CPI-M) और वीसीके (VCK) के समर्थन से पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है.
CPI, CPI(M) और VCK, जिन्होंने 2-2 सीटें जीती थीं, उन्होंने TVK को अपना समर्थन दिया है. कांग्रेस की 5 सीटों के साथ मिलकर अब 234 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी बहुमत का आंकड़ा 118 तक पहुंच गया है.