नई दिल्ली: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटिंग जारी है. तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81 प्रतिशत वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18 प्रतिशत मतदान हुआ. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण का मतदान जारी है. आसनसोल में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के पहले चरण में अपना वोट डाला. सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान TMC और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े. सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 के बाहर बवाल हुआ. भाजपा व TMC कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस के बाद विवाद गरमाया. CAPF जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से बड़ी अप्रिय घटना होने से टली. स्थिति नियंत्रण में आने के बाद मतदान की प्रक्रिया को फिर से सुचारू किया गया.
तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81%वोटिंग:
तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ. नमक्कल में दोपहर 1 बजे तक 62.51 प्रतिशत वोटिंग हुई. नागापट्टिनम में दोपहर 1 बजे तक 57.07 प्रतिशत वोटिंग हुई. नीलगिरि में दोपहर 1 बजे तक 50.42 प्रतिशत वोटिंग हुई. पुदुक्कोट्टई में दोपहर 1 बजे तक 56.78%वोटिंग हुई. पेरम्बलूर में दोपहर 1 बजे तक 57.55 प्रतिशत मतदान हुआ. मदुरै में दोपहर 1 बजे तक 54.75% वोटिंग हुई. मयिलाडुतुरै में दोपहर 1 बजे तक 53.59%वोटिंग हुई. रानीपेट में दोपहर 1 बजे तक 58.62%वोटिंग हुई. रामनाथपुरम में दोपहर 1 बजे तक 51.54%वोटिंग हुई. विरुधुनगर में दोपहर 1 बजे तक 57.27%वोटिंग हुई. विलुप्पुरम में दोपहर 1 बजे तक 58.23%वोटिंग हुई. वेल्लोर में दोपहर 1 बजे तक 57.49%वोटिंग हुई. शिवगंगा में दोपहर 1 बजे तक 53.50%वोटिंग हुई. सलेम में दोपहर 1 बजे तक 61.42%वोटिंग हुई.
तंजावुर में दोपहर 1 बजे तक 54.83%वोटिंग हुई. तिरुचिरापल्ली में दोपहर 1 बजे तक 57.66%वोटिंग हुई. तिरुनेलवेली में दोपहर 1 बजे तक 50.73 प्रतिशत मतदान हुआ. तिरुपत्तूर में दोपहर 1 बजे तक 57.42%वोटिंग हुई. तिरुप्पुर में दोपहर 1 बजे तक 62.97 प्रतिशत मतदान हुआ. तिरुवन्नामलाई में दोपहर 1 बजे तक 58.23%वोटिंग हुई. तिरुवरूर में दोपहर 1 बजे तक 56%वोटिंग हुई. तिरुवल्लुर में दोपहर 1 बजे तक 55.45%वोटिंग हुई. तेनकाशी में दोपहर 1 बजे तक 54.24%वोटिंग हुई. थूथुकुडी में दोपहर 1 बजे तक 52.55%वोटिंग हुई. थेनी में दोपहर 1 बजे तक 55.63%वोटिंग हुई. धर्मपुरी में दोपहर 1 बजे तक 59.02 प्रतिशत वोटिंग हुई.
अरियालुर में दोपहर 1 बजे तक 55.18 प्रतिशत वोटिंग हुई. इरोड में दोपहर 1 बजे तक 61.79 प्रतिशत वोटिंग हुई. कन्याकुमारी में दोपहर 1 बजे तक 50.35 प्रतिशत वोटिंग हुई. करूर में दोपहर 1 बजे तक 60.77 प्रतिशत वोटिंग हुई. कल्लाकुरिची में दोपहर 1 बजे तक 57.15 प्रतिशत वोटिंग हुई. कांचीपुरम में दोपहर 1 बजे तक 58.98 प्रतिशत वोटिंग हुई. कुड्डालोर में दोपहर 1 बजे तक 55.13 % मतदान हुआ. कृष्णागिरी में दोपहर 1 बजे तक 56.21 प्रतिशत मतदान हुआ. कोयंबटूर में दोपहर 1 बजे तक 58.24 %वोटिंग हुई. चेंगलपट्टू में दोपहर 1 बजे तक 56.28 %वोटिंग हुई. चेन्नई में दोपहर 1 बजे तक 54.58 %वोटिंग हुई.
डिंडीगुल में दोपहर 1 बजे तक 59.79 %वोटिंग हुई.
पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18 प्रतिशत मतदान:
पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% वोटिंग हुई. अलीपुरद्वार में दोपहर 1 बजे तक 60.03%वोटिंग हुई. उत्तरी दिनाजपुर में दोपहर 1 बजे तक 60%वोटिंग हुई. कालिम्पोंग में दोपहर 1 बजे तक 59.52%वोटिंग हुई. कूचबिहार में दोपहर 1 बजे तक 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ. जलपाईगुड़ी में दोपहर 1 बजे तक 60.84%वोटिंग हुई. झारग्राम में दोपहर 1 बजे तक 65.31%वोटिंग हुई. दक्षिण दिनाजपुर में दोपहर 1 बजे तक 63.05%वोटिंग हुई. दार्जिलिंग में दोपहर 1 बजे तक 59.81%वोटिंग हुई. पश्चिम बर्धमान में दोपहर 1 बजे तक 60.37%वोटिंग हुई. पश्चिम मेदिनीपुर में दोपहर 1 बजे तक 65.77 प्रतिशत मतदान हुआ. पुरुलिया में दोपहर 1 बजे तक 59.83 प्रतिशत मतदान हुआ. पूर्बी मेदिनीपुर में दोपहर 1 बजे तक 62.90 प्रतिशत वोटिंग हुई. बांकुरा में दोपहर 1 बजे तक 64.58% वोटिंग हुई. बीरभूम में दोपहर 1 बजे तक 63.93%वोटिंग हुई. मालदा में दोपहर 1 बजे तक 58.45%वोटिंग हुई. मुर्शिदाबाद में दोपहर 1 बजे तक 62.71 प्रतिशत मतदान हुआ.