जयपुर: राजस्थान के 147 शहरी निकायों में मतदान आज हो रहा है. दूसरे चरण में 87.60 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे. कई जिलों में EVM की तकनीकी खराबी की समस्या आई है. जिसकी वजह से मतदान पर असर पडा. आपको बता दें कि हनुमानगढ़ में EVM की तकनीकी खराबी से 2 बूथों पर मतदान थम गया. वार्ड 47 के बूथ संख्या 102 में EVM में तकनीकी खराबी आई.
ज्वाला सिंह वाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मामला है. तकनीकी खराबी के चलते करीब 35 मिनट तक मतदान रुका रहा है. जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी EVM ने मतदान रोका. वहां भी करीब 30 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा. दोनों जगह EVM में तकनीकी दिक्कत से मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा. मशीन दुरुस्त होने के बाद दोबारा मतदान शुरू कराया गया.
कुम्हेर से खबर:
-नगर निकाय चुनाव के दौरान कुम्हेर में बूथ नंबर 4 पर प्रभावित हुआ मतदान
-EVM मशीन खराब होने के चलते मतदान देरी से हुआ शुरू
-सुबह 7.50 बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट के EVM मशीन लेकर पहुंचने के बाद मतदान हुआ शुरू
-बूथ नंबर 19-20 पर दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने के कारण हो रही परेशानी
चूरू के सरदारशहर से खबर :
-वार्ड 34 के भाग संख्या 1 में नहीं हुई वोटिंग शुरू
-ईवीएम मशीन में खराबी के चलते नहीं हुई वोटिंग शुरू
-मतदान केंद्र के आगे भारी संख्या में लगी लोगों की लंबी कतार
-बूथ पर मंगवाई गई है दूसरी मशीन
बाड़ी से खबर :
-सभी बूथों पर मतदान हुआ शुरू
-एक दो मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीन में आई थी परेशानी
-टेक्निकल इंजीनियर ने तुरंत किया दुरुस्त
-शांतिपूर्वक चल रहा मतदान
-एसडीएम अमित वर्मा ने दी जानकारी