राजस्थान के बांधों का जलस्तर पिछले साल से पिछड़ा, बांधों में आज कुल भराव क्षमता का 44.42 प्रतिशत पानी

राजस्थान के बांधों का जलस्तर पिछले साल से पिछड़ा, बांधों में आज कुल भराव क्षमता का 44.42 प्रतिशत पानी

जयपुरः प्रदेश के बांधों का जलस्तर पिछले साल से पिछड़ गया है. बांधों में आज कुल भराव क्षमता का 44.42 प्रतिशत पानी है. जबकि पिछले साल आज ही के दिन जलस्तर 44.78 प्रतिशत था. पिछले साल कोटा जोन के बांधों पर प्री मानसून की मेहर बरसी थी. कोटा जोन के बांधों में पिछले साल कुल भराव क्षमता का 72.69 प्रतिशत पानी था और कोटा जोन के बांधों में आज कुल भराव क्षमता का 54.98 प्रतिशत पानी है.     

जबकि जयपुर,उदयपुर,जोधपुर,भरतपुर और उदयपुर जोन का जलस्तर पिछले साल से ज्यादा है. हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के बांधों में पानी की आवक दर्ज है. बीते 24 घंटे के दौरान कुल भराव क्षमता में 3.56 एमक्यूएम की बढ़ोतरी है. उधर, इस प्री मानसून अब तक 20 जिलों में असामान्य बारिश दर्ज हो चुकी है. बीते 24 घंटे के दौरान चार सूखे बांधों में पानी की आवक हुई.