जयपुरः गर्मी शुरू होने के साथ जयपुर में पानी की परेशानी. बीसलपुर लाइन में 60 घंटे का शटडाउन होगा. जयपुर में दो दिन तक पानी की सप्लाई नहीं होगी. 28 मार्च को रात 8 बजे से शटडाउन शुरू होगा. 29 मार्च रविवार को पूरे जयपुर में पानी सप्लाई बंद रहेगी. 30 मार्च सोमवार सुबह भी जयपुर में पानी नहीं आएगा. 30 मार्च सोमवार शाम को कुछ जगहों पर आंशिक सप्लाई शुरू होगी. 31 मार्च मंगलवार को पानी सप्लाई पूरी तरह सामान्य होने का दावा है.
सूरजपुरा से लगभग 26 किमी दूर मुख्य पाइप लाइन में बड़ा लीकेज है. इस लीकेज से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था. सालाना मेंटेनेंस का काम भी लंबे समय से लंबित था. गर्मियों से पहले पाइपलाइन को मजबूत करना और लीकेज ठीक करना बेहद आवश्यक है. आने वाले दिनों में निरंतर और सुचारू पानी की सप्लाई बनी रहेगी.