जयपुर: राजस्थान में नए वेदर सिस्टम से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. राजधानी जयपुर समेत बीकानेर संभाग में सुबह से बादल छाए. राजस्थान में आज फिर आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया.
मौसम विभाग ने कई जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी. राजस्थान के 17 जिलों में सबसे अधिक बदले मौसम का असर होगा. कल भी इस सिस्टम का भरतपुर संभाग में असर देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संकेत है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सुबह-शाम के मौसम में हल्की ठंडक है. बीते करीब 20 दिन में एक्टिव हुए 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से गर्मी बेअसर है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो अप्रैल में तेज गर्मी,हीटवेव की आशंका कम है.
राजस्थान में नए वेदर सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज:
-राजधानी जयपुर समेत बीकानेर संभाग में सुबह से छाए बादल
-राजस्थान में आज फिर आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट
-मौसम विभाग ने कई जिलों में ओले गिरने की भी दी चेतावनी
-प्रदेश के 17 जिलों में सबसे अधिक होगा बदले मौसम का असर
-कल भी इस सिस्टम का भरतपुर संभाग में देखने को मिलेगा असर
-मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संकेत
-अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सुबह-शाम के मौसम में हल्की ठंडक
-बीते करीब 20 दिन में एक्टिव हुए 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से गर्मी बेअसर
-मौसम विशेषज्ञों की माने तो अप्रैल में तेज गर्मी,हीटवेव की आशंका कम