28 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वी राजस्थान में मानसून दोबारा होगा सक्रिय... कई जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट

28 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वी राजस्थान में मानसून दोबारा होगा सक्रिय... कई जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट

जयपुरः प्रदेश में मानसून की झमाझम जारी है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना है. आज कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, पाली, जालोर और सिरोही में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. 

बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. 26 जुलाई को भी दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.     

28 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाजः
लेकिन पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश में कमी आएगी. 28 जुलाई से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. पूर्वी राजस्थान में मानसून दोबारा सक्रिय होगा. उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 27 से 29 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश में कमी आएगी.