जयपुर : राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. राजधानी जयपुर में काले बादल छाए हुए हैं. कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था. मौसम में बदलाव से दिनभर की गर्मी से राहत मिली है.
मौसम विभाग ने राजस्थान में आज और कल तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर समेत कई संभाग प्रभावित है. 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है.
4 जून को आंधी-बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होगी. कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले एक सप्ताह तक हीटवेव से राहत के आसार हैं. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है.