आखिर कौन होगा राजस्थान NSUI का अब नया मुखिया, आधा दर्जन से ज्यादा दावेदारों ने लॉबिंग की तेज, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः विनोद जाखड़ के एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने लॉबिंग शुरू कर दी है. करीब आधा दर्जन से ज्यादा दावेदार प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी जता रहे हैं. हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति निर्वाचन प्रक्रिया से होगी या फिर मनोनीत किया जाएगा. फिलहाल इसको लेकर  असमंजस बरकरार है.

पिछले दिनों कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान NSUI प्रदेश अध्यक्ष को प्रमोट करते हुए संगठन का राष्ट्रिय अध्यक्ष बना दिया. ऐसे में अब जाहिर सी बात है कि राजस्थान NSUI संगठन को नया मुखिया मिलना तय है. लिहाजा आधा दर्जन से ज्यादा दावेदार इस अहम पोस्ट के लिए लॉबिंग में जुट गए हैं. कईं छात्रनेता औऱ संगठन के मौजूदा पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में है. पद पाने के लिए दिल्ली से लेकर जयपुर तक आला नेताओं के यहां धोक लगाई जा रही है.

कौन होगा राजस्थान NSUI का नया प्रदेश अध्यक्ष
करीब आधा दर्जन से ज्यादा दावेदार जुटे लॉबिंग में
कईं छात्र नेता,संगठन के मौजूदा औऱ पूर्व पदाधिकारी है दौड़ में
उत्तम चौधरी,रामकेश मीणा,रितु बराला,महेश चौधरी,महावीर गुर्जर
महेश सामोता,रणवीर सिंघानिया औऱ रविंद्र महलावत कर रहे है प्रयास
दिल्ली से जयपुर तक नेताओं के दावेदार कर रहे है लॉबिंग
नए प्रदेश अध्यक्ष चयन में जातिगत-सियासी फैक्टर पर रहेगा खास फोकस

हालांकि दावेदार प्रदेश अध्यक्ष पोस्ट के लिए हाथ पांव तो मार रहे है. लेकिन संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने अभी नियुक्ति को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है. मसलन नियुक्ति सीधे मनोनित होगी या फिर संगठन चुनाव प्रक्रिया के जरिए होगी. अभी इसको लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. जल्द अध्यक्ष जाखड़ और प्रभारी कन्हैया कुमार इस मसले को लेकर अंतिम फैसला लेंगे.

वहीं इन चर्चाओं औऱ दावेदारी के बीच संगठन एक और विकल्प पर भी विचार कर सकता है. अगर संगठन चुनाव करवाए जाते है तो फिर रिजल्ट तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने का भी कदम उठाया जा सकता है. खैर, अंतिम फैसला संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ही करेंगे. लेकिन अगर मनोनित होता है तो फिर राजस्थान से होने के नाते जाखड़ अपनी पसंद के नेता को ही मौका देंगे. हालांकि राजस्थान कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली जाएगी. लेकिन इन असमंजस के बीच दावेदारों की भागदौड़ बदस्तूर जारी है. 

आखिर कौन होगा राजस्थान NSUI का अब नया मुखिया
आधा दर्जन से ज्यादा दावेदारों ने लॉबिंग की तेज
कईं छात्र नेता,संगठन के मौजूदा औऱ पूर्व पदाधिकारी है रेस में
उत्तम चौधरी,रामकेश मीणा,रितु बराला,महेश चौधरी,महावीर गुर्जर
महेश सामोता,रणवीर सिंघानिया औऱ रविंद्र महलावत कर रहे है प्रयास
नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति सीधे होगी या फिर चुनाव प्रक्रिया से
इसको लेकर अभी असमंजस है बरकरार
चुनाव होने पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने का भी है एक विकल्प