काउंसलिंग में नए नियम से 1000 MBBS सीट्स खाली ! दूसरे राज्यों के रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स को नहीं मिल पाया मौका

काउंसलिंग में नए नियम से 1000 MBBS सीट्स खाली ! दूसरे राज्यों के रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स को नहीं मिल पाया मौका

जयपुरः काउंसलिंग में नए नियम से 1000 MBBS सीट्स खाली है. नीट UG काउंसलिंग के राउंड 3 के रिजल्ट के बाद की सीट मेट्रिक्स का गणित है. प्रदेश के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 1039 MBBS की सीट्स खाली रह गई है. चिकित्सा क्षेत्र के जानकारों की माने तो इस साल प्रदेश में पहले तो 1100 से अधिक MBBS की सीट्स बढ़ी. 

साथ ही कोर्ट के आदेश पर रिजर्व कैटेगरी के दूसरे राज्यों के स्टूडेंट के लिए नियम बदले गए. ऐसे स्टूडेंट्स को थर्ड राउंड तक उसी स्थिति में मौका दिया गया. जब उनके जनरल कट ऑफ से ऊपर अंक. जबकि पिछले साल तक रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स को रिजर्व कैटेगरी की कट ऑफ पर ही मौका दिया गया था. 

दूसरे राज्यों के रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स को मौका नहीं मिल पायाः 
इस नियम के चलते दूसरे राज्यों के रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स को मौका नहीं मिल पाया. जिसके चलते अधिकांश प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट खाली रह गई. ऐसे में अब प्राइवेट मेडिकल कॉलेज प्रशासन की निगाह स्ट्रे वैकेंसी राउंड पर टिकी है. इस दौरान जिन स्टूडेंट्स को अभी तक अलॉट नहीं हुई सीट या फिर नए रजिस्ट्रेशन के स्टूडेंट्स और जनरल कट ऑफ से ऊपर अंक वाले दूसरे राज्यों के रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स को मौका दिया जाएगा.