भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान, कहा-देश को अस्थिर करने का प्रयास, अस्थिरता पैदा करने की मंशा पूरी नहीं होगी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान, कहा-देश को अस्थिर करने का प्रयास, अस्थिरता पैदा करने की मंशा पूरी नहीं होगी

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान सामने आया है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देश को अस्थिर करने का प्रयास है. अस्थिरता पैदा करने की मंशा पूरी नहीं होगी. जनता ने आपको नकार दिया. देश की जनता विकास के साथ है. अर्बन नक्सल की मानसिकता के लोग अस्थिर करना चाहते. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देश की जनता आपको देख रही है. देश के लोकतंत्र को चुनौती देने का प्रयास है. ये विदेशी ताकतों के सहारे राजनीति कर रहे. विदेशी ताकतों के इशारों पर अस्थिरता की कोशिश है. देश को अस्थिर करने की साजिश सफल नहीं होगी.

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है. देश की 140 करोड़ जनता जिसका सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग मिल रहा है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और ये कौन कर रहा है? इसमें दो अराजकतावादी समूह जिसमें से एक INDI गठबंधन के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहा है. 

मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है और आपकी जो अराजकतावादी प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है; आपके यह मंसूबे पूरे नहीं होंगे ये कौन लोग हैं? जिनको जनता ने नकार दिया है. चाहे राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो या फिर अरविंद केजरीवाल हों और उनकी CJP हो; जनता ने जब इनको नकार दिया, लोकतंत्र ने सजा दी तो उससे सीखने की जगह आपने इस देश को अस्थिर करने का इरादा बना लिया. मैं कहना चाहता हूं कि ये प्रयास कहीं न कहीं राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर आप कर रहे हैं.