जयपुरः राजस्थान में 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान-2026 जारी है. अभियान के दौरान आमजन के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण हो रहा है. साफ-सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं पर फोकस किया जा रहा है. सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क और अंधेरी सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था पर फोकस है.
साथ ही नालियों, नालों और सीवर लाइनों की मरम्मत पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. आवारा पशुओं की रोकथाम,जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर NOC और ट्रेड लाइसेंस से जुडे प्रकरण निस्तारित किए जा रहे है. भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टा, नामांतरण और फ्री होल्ड के मामलों में राहत मिल रही है. यूडी टैक्स और सीवर कनेक्शन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा रहा है.
पीएम सूर्य घर योजना में पात्रों को जोड़ा जा रहाः
प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है. अभियान में मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली, कुसुम और पीएम सूर्य घर योजना में पात्रों को जोड़ा जा रहा है. पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीयन और ऋण सुविधा, स्कूल, आंगनबाड़ी और सार्वजनिक भवनों के मरम्मत-सौन्दर्यीकरण के कार्य किए जा रहे है.