जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश के हालात बेहद गंभीर हो रहे है. पूरी दिल्ली में बेरिकेड्स लगा दिए गए,ट्रेन बंद कर दी, जबरन लोगों को उठा लिया है,खुद सरकार अराजकता फैला रही है.
दिल्ली में विपक्ष के सांसदों के साथ क्या बर्ताव हो रहा है. अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार का लोकतंत्र में बिल्कुल विश्वास नहीं है. दो साल से राहुल गांधी वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे. बंगाल चुनाव में इन्होंने जीत के लिए क्या नहीं किया.
उन्होंने कहा कि देशवासियों और नई पीढ़ी को भी अब यह समझना होगा. नेता विपक्ष राहुल गांधी को घसीटकर ले जाते हैं तो बाकी के साथ क्या होगा. पुलिस के सामने यह हरकत हो रही थी.
अशोक गहलोत का बयान:
-आज देश के हालात बेहद गंभीर हो रहे
-पूरी दिल्ली में बेरिकेड्स लगा दिए गए,ट्रेन बंद कर दी
-जबरन लोगों को उठा लिया है,खुद सरकार अराजकता फैला रही
-विपक्ष के सांसदों के साथ क्या बर्ताव हो रहा दिल्ली में
-सरकार का लोकतंत्र में बिल्कुल विश्वास नहीं है
-दो साल से राहुल गांधी वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे
-बंगाल चुनाव में इन्होंने क्या नहीं किया जीत के लिए
-देशवासियों और नई पीढ़ी को भी अब यह समझना होगा
-नेता विपक्ष राहुल गांधी को घसीटकर ले जाते हैं तो बाकी के साथ क्या होगा
-पुलिस के सामने यह हरकत हो रही थी