अशोक गहलोत बोले- केंद्र सरकार विदेशी ताकतों के आगे झुकी, आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही

अशोक गहलोत बोले- केंद्र सरकार विदेशी ताकतों के आगे झुकी, आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही

जयपुर: पूर्व CM अशोक गहलोत ने दिल्ली में आंदोलन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चुनाव आयोग का बचाव कर रही. युवाओं के आंदोलन को विदेशी फंडिंग की बात करना गलत है. गहलोत बोले कि मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूं. 

भाजपा वाले तानाशाही प्रवृत्ति के लोग हैं. लोकतंत्र को तहस नहस करने में जुटे है. इनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है. जेन-जी अब मैदान में उतर गया है. युवाओं से सरकार घबरा गयी है. 

आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रहीः
दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद्द की गयी. दिल्ली में मेट्रो बंद कर दी गयी है. आखिर कब तक ये ट्रेन को बंद रखेंगे ? आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है. केंद्र सरकार विदेशी ताकतों के आगे झुकी है.