संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

जयपुरः बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत दी गई है. 24,752 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है. इसके बाद अब इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे है. 

बता दें कि राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती होनी है. पहले 28 सितंबर से 13 अक्टूबर की आवेदन की अंतिम तारीख थी. जिसे अब बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 तक किया गया है. जिसको लेकर आज स्वायत्त शासन विभाग सचिव रवि जैन ने आदेश जारी किए.    

24,752 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
अब 28 अक्टूबर 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
राज्य के 183 नगरीय निकायों में होनी है संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती
पहले 28 सितंबर से 13 अक्टूबर की थी आवेदन की अंतिम तारीख
आज स्वायत्त शासन विभाग सचिव रवि जैन ने जारी किए आदेश