जयपुर : राजस्थान के 273 लखपति दीदी कैंटीन सरस राजीविका आउटलेट होंगे. कैंटीन में सरस दूध और दूध से बने सभी उत्पाद उपलब्ध होंगे. पहले चरण में राज्य की सभी जिला कलेक्ट्रेट में सरस कैंटीन संचालित होगी. कैंटीन का संचालन सरस राजीविका लखपति दीदी करेगी.
सरस डेयरी बूथ के आवंटन में राजीविका के सेल्फ हेल्प ग्रुप को प्राथमिकता मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में महिला डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय. ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को डेयरी में स्वरोजगार के क्षेत्र में बड़ी पहल है. RCDF एमडी श्रुति भारद्वाज के निर्देश पर डेयरी संघों ने कार्य शुरू किया.