UAE में हमले में 3 भारतीय नागरिक घायल, पीएम मोदी बोले- नागरिकों पर हमले स्वीकार नहीं, भारत मजबूती से UAE के साथ खड़ा

UAE में हमले में 3 भारतीय नागरिक घायल, पीएम मोदी बोले- नागरिकों पर हमले स्वीकार नहीं, भारत मजबूती से UAE के साथ खड़ा

नई दिल्ली : ईरान ने यूएई पर भीषण हमला किया. इस हमले में 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए. पीएम मोदी ने हमले की निंदा की है. पीएम मोदी ने कहा कि UAE पर हुए हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए. नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.

भारत UAE के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा है और बातचीत तथा कूटनीति के ज़रिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है. होर्मुज स्ट्रेट  (Strait of Hormuz) से सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवागमन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

बता दें कि ईरान ने यूएई पर भीषण हमला किया है, ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं. सीजफायर के बीच ईरान ने अचानक यूएई पर हमला बोल दिया है. मिसाइलें और ड्रोन्स दागते हुए ईरान ने यूएई को दहला दिया है. UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान ने 12 बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 क्रूज मिसाइलें और 4 ड्रोन्स से हमला किया है. 

यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज़्यादातर हमलों को रोक लिया. लेकिन फुजैरा ऑयल इंडस्ट्री ज़ोन में एक ड्रोन गिरने से आग लगी है. ईरान के हमले में घायल 3 भारतीयों को अस्पताल में भर्ती कराया है. घायलों का  इलाज चल रहा है, घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.