71st National Film Awards: शाहरुख खान और रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार हुए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

71st National Film Awards: शाहरुख खान और रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार हुए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली: दिल्ली में 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया. विज्ञान भवन में समारोह आयोजित हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया. इस समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुपरस्टार शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म '12वीं फेल' के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी को जीवनी पर आधारित फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अभिनेता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया.