सोमनाथ मंदिर लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ, PM मोदी ने जारी किया सोमनाथ का डाक टिकट, कहा-सोमनाथ मंदिर आना सुखद अनुभूति

सोमनाथ मंदिर लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ, PM मोदी ने जारी किया सोमनाथ का डाक टिकट, कहा-सोमनाथ मंदिर आना सुखद अनुभूति

गुजरात : सोमनाथ मंदिर लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. PM मोदी ने सोमनाथ का डाक टिकट जारी किया. PM मोदी ने कहा कि सोमनाथ का पुनर्निर्माण उत्सव है. आज के ही दिन ही सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ. 

PM मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर आना सुखद अनुभूति है.अमृत यात्रा को अनुभव करने का वक्त है. सोमनाथ में असत्य पर सत्य की जीत देख रहा हूं. पीएम मोदी ने कहा कि आज ही के दिन पोकरण में परमाणु परीक्षण हुआ था. दुनियां की शक्तियां हैरान हो गई थी. 

इससे पहले सोमनाथ मंदिर कुंभाभिषेक में पीएम मोदी शामिल हुए. सोमनाथ अमृत महोत्सव समारोहों के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विशेष महा पूजा' में शामिल हुए.इसके बाद 'कुंभाभिषेक' और 'ध्वजारोहण' समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रस्मों का प्रतीक हैं. सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जा रहा है. 

इससे पहले भारतीय वायु सेना की 'सूर्य किरण' एक्रोबेटिक्स टीम ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के दौरान हवाई करतब दिखाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में एक 'विशेष महा पूजा' में हिस्सा लिया.