देश आज मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड जारी

देश आज मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड जारी

नई दिल्ली : देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड जारी है. 100 सांस्कृतिक कलाकारों ने 'विविधता में एकता' थीम पर परेड की शुरुआत की. कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं की झांकी, भारतीय तटरक्षक दल, DRDO की झांकी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय तिब्बत सेना बल, दिल्ली पुलिस का बैंड और महिला बैंड दस्ता, सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी और राष्ट्रीय कैडेट कोर दस्ता,माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना का माचिंग दस्ता, मास पाइप एंड ड्रम बैंड दस्ता प्रदर्शित हुआ.

असम की झांकी, गुजरात की झांकी, तमिलनाडु की झांकी, आयुष मंत्रालय की झांकी, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की झांकी, छत्तीसगढ़ की झांकी, गृह मंत्रालय की झांकी,कर्तव्य पथ पर मिश्रित स्काउट्स मार्चिग दस्ता, राजपूत रेजिमेंट, संयुक्त मिलिट्री बैंड दस्ता, जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री, भैरव बटालियन, भारतीय नौसेना का दस्ता, BMP-II इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल, कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित 4 स्वायत्त वाहन - निग्रह, भैरव, भूविरक्षा और कृष्णा प्रदर्शित हुई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और यूरोप से आए मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हैं.